हज़ारीबाग: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक
आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने बताया कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड, रांची के द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के निर्देश