हज़ारीबाग: आज़ादी के बाद पहली बार अहरी गांव में पहुंचा कोई सांसद, सुखा महुआ लेकर आवभगत को दौड़े लोग
आज़ादी के बाद पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एक गांव के लोगों के चेहरे में मुस्कान दिखी। यहां के लोग बेहद उत्साहित और खुश दिखे। उनकी खुशी की वजह उनके गांव में आजादी के बाद पहली बार अपने क्षेत्र के किसी सांसद का पदार्पण होना था। यह गांव हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चौपारण प्रखंड चोरदाहा पंचायत अवस्थित ग्राम अहरी है।