केकड़ी: केकड़ी में राजकीय जिला चिकित्सालय के सामने झाड़ियों में मिला मानव खोपड़ी का हिस्सा, केकड़ी सिटी थाना पुलिस कर रही जांच
Kekri, Ajmer | Mar 9, 2026 केकड़ी में राजकीय जिला चिकित्सालय के सामने स्थित केबिनों के पीछे झाड़ियों में सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे एक नरमुंड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।नरमुंड मिलने की सूचना फैलते ही लोगो की भीड़ मौके पर जमा हो गई।सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।पुलिस ने नरमुंड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।FSL टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है।