गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की कार्रवाई, चोरी के दो मोबाइल के साथ एक युवक गिरफ्तार
गया RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत एक अभियुक्त को चोरी के 2 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि स्टेशन परिसर में गश्त के दौरान पीएनबी एटीएम के समीप एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि कुमार बताया है ।