Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए भर्ती होने का सुनहरी मौका ,मिलेगी निशुल्क कोचिंग व परीक्षा की संपूर्ण जानकारी #cmohp #spkhp #dcchamba #spchamba #himachalpradesh #chamba #kangra #Una #shimla #hamirpur #bilaspur #solan #lahaulspiti #lahaullSpiti #hppolice

Chamba, Chamba | Jul 19, 2026

MORE NEWS

देखिये चंबा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए ऑडिशन देने आए अभ्यर्थी..!

देखिये चंबा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए ऑडिशन देने आए अभ्यर्थी..!

Chamba, Chamba | Jul 19, 2026

हिम दृष्टि न्यूज़ मीडिया नेटवर्क   18 जुलाई 2026                   ओर देश विकास और विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला चंबा के कई दूरदराज़ गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ताजा मामला जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत दुर्गठी के वार्ड नंबर-4 से सामने आया है, जहां सड़क सुविधा के अभाव में एक बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को पालकी का सहारा लेना पड़ा।
बताया जा रहा है कि गांव तक सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस या कोई अन्य वाहन नहीं पहुंच सका। मजबूरन ग्रामीणों ने बीमार बुजुर्ग को पालकी में बैठाकर दुर्गम और संकरे पहाड़ी रास्तों से कई किलोमीटर तक अपने कंधों पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद ही उन्हें आगे उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा सका।
इस घटना ने एक बार फिर दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराज़गी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से गांव तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत दुर्गठी के वार्ड नंबर-4 को जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज को इलाज के लिए इस तरह जान जोखिम में डालकर पालकी के सहारे अस्पताल न ले जाना पड़े। उनका कहना है कि विकास का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचें।

हिम दृष्टि न्यूज़ मीडिया नेटवर्क 18 जुलाई 2026 ओर देश विकास और विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला चंबा के कई दूरदराज़ गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ताजा मामला जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत दुर्गठी के वार्ड नंबर-4 से सामने आया है, जहां सड़क सुविधा के अभाव में एक बीमार बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को पालकी का सहारा लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि गांव तक सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस या कोई अन्य वाहन नहीं पहुंच सका। मजबूरन ग्रामीणों ने बीमार बुजुर्ग को पालकी में बैठाकर दुर्गम और संकरे पहाड़ी रास्तों से कई किलोमीटर तक अपने कंधों पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद ही उन्हें आगे उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा सका। इस घटना ने एक बार फिर दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराज़गी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से गांव तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत दुर्गठी के वार्ड नंबर-4 को जल्द से जल्द सड़क सुविधा से जोड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज को इलाज के लिए इस तरह जान जोखिम में डालकर पालकी के सहारे अस्पताल न ले जाना पड़े। उनका कहना है कि विकास का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचें।

Chamba, Chamba | Jul 19, 2026

हिम दृष्टि न्यूज़ -----चंबा: विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-02 ने बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक अभियंता अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल के अंतर्गत 149 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के भीतर लंबित बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया गया है। यदि नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करवाई जाती है तो विद्युत बोर्ड के नियमों के अनुसार संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सहायक अभियंता अजय कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और विद्युत सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें।

बाइट अजय कुमार सहायक अभियंता।

हिम दृष्टि न्यूज़ -----चंबा: विद्युत उपमंडल चंबा नंबर-02 ने बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक अभियंता अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल के अंतर्गत 149 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के भीतर लंबित बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया गया है। यदि नोटिस के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करवाई जाती है तो विद्युत बोर्ड के नियमों के अनुसार संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सहायक अभियंता अजय कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके और विद्युत सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहें। बाइट अजय कुमार सहायक अभियंता।

Chamba, Chamba | Jul 19, 2026

हिम दृष्टि न्यूज़
 ए. डी. हिमाचली ब्यूरो, चंबा
18 जुलाई 2026
चुराह मंच पर आरक्षण नीति को लेकर प्रस्तुत नाटक पर राजपूत कल्याण सभा ने सौंपा ज्ञापन
चंबा, 18 जुलाई।
राजपूत कल्याण सभा जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) ने चुराह मंच पर आरक्षण नीति के संदर्भ में प्रस्तुत किए गए नाटक को लेकर जिला उपायुक्त चंबा के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा है।
सभा का कहना है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद नाटक प्रस्तुत करने वाले अध्यापकों और विद्यार्थियों को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। सभा ने अपने ज्ञापन में कहा है कि नाटक का उद्देश्य किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि समाज में व्याप्त एक सामाजिक मुद्दे पर विचार प्रस्तुत करना था। इसलिए नाटक से जुड़े अध्यापकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए और उन पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए।
ज्ञापन में सभा ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक पहुंचे, इसके लिए नीति की समीक्षा की जानी चाहिए। सभा ने सुझाव दिया कि आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति हो, इसकी समय-सीमा निर्धारित की जाए, शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं तथा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अन्य प्रभावी योजनाएं लागू की जाएं। साथ ही सामान्य वर्ग आयोग के गठन की भी मांग की गई है।
राजपूत कल्याण सभा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में समानता, न्याय और सामाजिक समरसता बनी रहे।

हिम दृष्टि न्यूज़ ए. डी. हिमाचली ब्यूरो, चंबा 18 जुलाई 2026 चुराह मंच पर आरक्षण नीति को लेकर प्रस्तुत नाटक पर राजपूत कल्याण सभा ने सौंपा ज्ञापन चंबा, 18 जुलाई। राजपूत कल्याण सभा जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) ने चुराह मंच पर आरक्षण नीति के संदर्भ में प्रस्तुत किए गए नाटक को लेकर जिला उपायुक्त चंबा के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा है। सभा का कहना है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद नाटक प्रस्तुत करने वाले अध्यापकों और विद्यार्थियों को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। सभा ने अपने ज्ञापन में कहा है कि नाटक का उद्देश्य किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि समाज में व्याप्त एक सामाजिक मुद्दे पर विचार प्रस्तुत करना था। इसलिए नाटक से जुड़े अध्यापकों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई न की जाए और उन पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। ज्ञापन में सभा ने वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंद और कमजोर वर्गों तक पहुंचे, इसके लिए नीति की समीक्षा की जानी चाहिए। सभा ने सुझाव दिया कि आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति हो, इसकी समय-सीमा निर्धारित की जाए, शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं तथा कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अन्य प्रभावी योजनाएं लागू की जाएं। साथ ही सामान्य वर्ग आयोग के गठन की भी मांग की गई है। राजपूत कल्याण सभा ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में समानता, न्याय और सामाजिक समरसता बनी रहे।

Chamba, Chamba | Jul 19, 2026

Chamba, Chamba | Jul 19, 2026