रायबरेली: भदोखर थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर आरोपी ने महिला से रेप का किया प्रयास, असफल होने पर महिला को चाकू से गोदा
घायल हुई महिला का जिला अस्पताल में गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। घटना शनिवार रात की है, महिला घर में सो रही थी। घर के पीछे नीम के पेड़ से चढ़कर घर में प्रवेश कर महिला के साथ रेप करने का प्रयास किया गया। महिला के विरोध करने पर आरोपित युवक ने चाकुओं से कई जगह गोद कर घायल कर दिया। थाने में दी गई तहरीर को बदलने का महिला के पति ने आरोप भी लगाया है।