रायबरेली: मलिकमऊ आइमा के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई मौत,पहुंची पुलिस जांच में जुटी
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,मालिकमऊ में,सोमवार को,ट्रेन से कटकर,एक युवक की मौत हो गई हैं।थाने की पुलिस ने मृतक हरि बहादुर उम्र 20 वर्ष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिल एरिया थाना अध्यक्ष,संजय कुमार सिंह ने बताया कि,मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का मुख्य कारण पता चल पाएगा,मृतक नेपाल राज्य का रहने वाला है।