हाथरस: मिशनशक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर की 12वीं की छात्रा एक दिन के लिए बनी हाथरस की डीएम
मुरसान क्षेत्र के कलेक्ट्रेट में आज बुधवार को दोपहर 12:30 बजे के लगभग अलीगढ़ रोड लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की 12वीं क्लास की छात्रा अंकिता कौशिक को 1 दिन के लिए हाथरस का डीएम बनाया गया है !सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत 1 दिन की डीएम ने कार्यालय में आए हुए फरियादियों की शिकायत को सुनकर मौके पर निस्तारण किया!