हाथरस: रात में हुई बारिश में नगर पालिका परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में हुआ जलभराव, कई जगहों पर घंटों भरा रहा पानी
#jansamasya
जनपद हाथरस में रात में हुई बारिश के चलते नगर पालिका परिषद हाथरस के विभिन्न क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। बारिश के बाद विभिन्न क्षेत्रों में हुए जल भराव ने नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। नगर पालिका परिषद हाथरस के पंजाबी मार्केट व मोहनगंज और मोहल्ला न्यू सिध्दार्थ नगर में जल भराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।