हाथरस: गांव महो के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में 2 लोग घायल, एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया, 1 गंभीर हालत में रेफर
जनपद हाथरस के गांव महो के पास ई रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।