हाथरस: हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला में महिला ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, परिजन अस्पताल ले गए
जनपद हाथरस की सदर तहसील क्षेत्र के हाथरस गेट के एक मोहल्ला में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा महिला के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।