बिसौली: करनपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, बाइक सवार हुआ घायल, सीएचसी बिसौली में कराया भर्ती
Bisauli, Budaun | Apr 20, 2025 सुनील पुत्र महेश निवासी नौली हरनाथपुर अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बसई गांव से वापस लौट रहे थे। रविवार को 5:00 बजे करीब करनपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसमें बाइक सवार सुनील पुत्र महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य बिसौली में भर्ती कराया गया है।