बालाघाट: दर्दनाक: रेलवे ट्रैक पर मिला बेनाम युवक ने 5 दिन बाद तोड़ा दम
28 अप्रैल की दरमियानी रात भटेरा चौकी रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात युवक गंभीर हालत में रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला था। उसके सिर और हाथ में गहरी चोटें थीं। सूचना मिलते ही उसे तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया। करीब 35 से 40 वर्ष की उम्र का यह युवक पांच दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा, लेकिन 2 मई की रात उसकी सांसें थम गईं।