मंडला: मोंटफोर्ट में भव्य अलंकरण समारोह, छात्रों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
Mandla, Mandla | Apr 24, 2026 मोंटफोर्ट विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार नवनियुक्त छात्र लीडर्स का अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। सहायक आयुक्त वंदना गुप्ता व खंड शिक्षा अधिकारी रंजीत गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। गुरुवार 12 बजे समारोह की शुरुआत वंदे मातरम व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संस्था प्रमुख बिनु चेरियन ने अतिथियों का स्वागत किया; शिक्षिकाओं ने शाल भेंटकर सम्मान किया।