लखीसराय: उत्पाद थाना लखीसराय पुलिस ने 4 जगहों पर छापेमारी कर 1 शराब तस्कर और 7 शराबी को किया गिरफ्तार
मंगलवार अपराह्न 4:20 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में 4 जगहों छापेमारी कर 1 शराब तस्कर एवं 7 शराबी को गिरफ्तार किया गया. पीरी बाजार थाना क्षेत्र में महिसोनी गांव से 23 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले सीताराम दास के पुत्र रविंद्र कुमार दास को गिरफ्तार किया गया. 3 अन्य जगहों से शराबी गिरफ्तार हुए.