कोंडागांव: पूर्व सैनिकों द्वारा सैन्य प्रशिक्षण ले रहे जिले के सैकड़ों युवाओं ने जिला अस्पताल परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में 10 मार्च रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे जिले के सैकड़ो युवाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत परिसर की सफाई की है। अस्वच्छता के कारण होने वाली बीमारियों से बचने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्व सैनिकों के द्वारा मुहिम चलाया जा रहा है।