कोंडागांव: महतारी वंदन योजना के रासी का हुआ अंतरण कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने महिलाओं और मुख्यमंत्री को दी शुभकामना
10 मार्च को महिलाओं के लिए विशेष बनाने के लिए रविवार को महतारी वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की पहली किश्त का अंतरण महिलाओं के खातों में किया।जिसको लेकर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक लता उसेंडी ने महिलाओं और मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी है।