कोंडागांव: विकासनगर स्टेडियम ग्राउंड में तीन दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन
9 मार्च को मिली जानकारी अनुसार जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस खेल प्रतियोगिता में जूडो,तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी,टेबल टेनिस,बैडमिंटन, रस्साकशी खेलों में जिले के सभी विकासखण्डों के 345 महिलाओं ने भाग लिया।