कोंडागांव: कोंडागांव जिला कार्यालय में मंगलवार की जगह प्रत्येक सोमवार को होगा समय सीमा बैठक एवं जनदर्शन कार्यक्रम, लिया गया निर्णय
कोंडागांव जिला कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित होने वाली जिलास्तरीय समय सीमा की बैठक अब प्रति सोमवार को आयोजित की जाएगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा सभी जिला अनुभाग, तहसील स्तरीय अधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए प्रति सप्ताह सोमवार को प्रातः 10:30 बजे समय सीमा बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।