कोंडागांव: कोंडागांव जिले में आयोजित हुई महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन, जिले के 1,41,360 महिलाएं हुई योजना से लाभान्वित
कोंडागांव जिला मुख्यालय के गुंडाधुर महाविद्यालय परिसर में 10 मार्च को जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर कुणाल दुदावत, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जिला पंचायत सीईओ नीलम टोप्पो सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जिले के 1.41लाख से अधिक पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हुआ।