पखांजूर: 33वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल केंवटी के जवानों ने जर्जर सड़क की मरम्मत
सशस्त्र सीमा बल के जवानों के द्वारा रेलवे स्टेशन केवटी के नजदीक केवटी से पखांजूर होते हुए गढ़चिरौली को जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग नंबर 25 में खराब सड़क गड्ढों को मिट्टी एवं पत्थर डालकर सुधार कार्य किया गया।जिससे वहां से आने-जाने वाले वाहनों एवं राहगीरों को बरसात के मौसम में परेशानियों का सामना न करना पड़े।