पखांजूर: कांकेर में आज से कलेक्टर जनदर्शन फिर से प्रारम्भ हुआ, आवेदनों पर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने दिए निर्देश
जिला कार्यालय में कलेक्टर जनदर्शन आज से पुनः प्रारम्भ हो गया है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के आवेदकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर से मुलाकात की। प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।