पखांजूर: ग्राम खैरकट्टा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की नाला में डूबने से मौत के प्रकरण में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सहायता राशि स्वीकृत किया है। तहसील पखांजूर के ग्राम खैरकट्टा निवासी 47 वर्षीय कोलिया वड्डे की नाला में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके पुत्र महेश वड्डे और श्रीमती मेहेत्री को संयुक्त रूप से चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।