रोह: सिऊर गांव की युवती की 2000 किलोमीटर दूर ले जाकर हत्या, भाई ने उठाए सवाल, प्रेमी पर कार्रवाई की मांग
Roh, Nawada | Aug 6, 2026 रोह प्रखंड के सिऊर गांव की छोटी कुमारी की हत्या कर शव को करीब 2000 किलोमीटर दूर ट्रॉली बैग में बंद कर छोड़ दिए जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के भाई ने पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाते हुए पुलिस जांच पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटी कुमारी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसकी सुनियोजित हत्या की गई।