इंदौर MY हॉस्पिटल के गेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप
इंदौर के एमवाय अस्पताल के गेट पर आज BVG कंपनी के कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुनील तिवारी नामक व्यक्ति द्वारा कर्मचारियों को हड़ताल पर नहीं बैठने की चेतावनी दिए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि शाम तक वेतन देने का आश्वासन देते हुए कर्मचारियों से प्रदर्शन समाप्त करने को कहा गया। साथ ही, वहां से नहीं हटने पर सभी को काम से हटाने की धमकी देने का भी आरोप है।
फिलहाल कर्मचारियों की मांग है कि उनका बकाया वेतन जल्द से जल्द दिया जाए। मामले में संबंधित कंपनी और प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।
स्थान: एमवाय अस्पताल, इंदौर
#IndoreNews #MYHospital #BVGEmployees #SalaryIssue #EmployeeProtest
Indore, Indore | Sep 28, 2026