पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, 39 एजेंडों पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 39 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें अब बिहार के 10 लाख सरकारी कर्मचारियों के DA को 3% बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा पटना मेट्रो को 115 करोड़ रुपए की राशि देने पर भी सहमति बनी है। यह राशि पटना मेट्रो के सामान खरीदने पर खर्च की जाएगी।