गुन्नौर: गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक हाथ में अवैध हथियार लेकर बेखौफ अंदाज में प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। वायरल फोटो किसी ग्रामीण इलाके का प्रतीत हो रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फोटो के आधार पर युवक की तलाश करने और गांव का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।