मानपुर: ग्राम देवरी निवासी 42 वर्षीय महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, सीएचसी मानपुर में उपचार के दौरान हुई मौत
Manpur, Umaria | Jul 30, 2026 ग्राम देवरी (सेमरा) निवासी एक 42 वर्षीय महिला सुनीता सिंह गोंड पति मनोहर सिंह गोंड को किसी जहरीले कीड़े ने काट दिया,जिसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी।महिला की हालत बिगड़ते देख इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया जहां कुछ ही समय बाद महिला की मौत हो गई।वहीं मामले मे थाना पुलिस BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर जांच मे जुटी हुई है।