हाथरस: चंदपा के गांव परसारा नगला खीरनी गांव के पास हुई राशन को लेकर मारपीट करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव परसारा नगला खीरनी गांव के पास हुई कल दिन सोमवार को मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राशन डीलर के द्वारा एक व्यक्ति को लाठी और फावड़ा से मारपीट किया जा रहा है। आज दिन मंगलवार को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मारपीट करने वाले एक अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार किया है।