सल्लोपाट थाना क्षेत्र के झाझरवाल पाल निवासी पवन पुत्र बसु कटारा (27) रोहनवाड़ी में अपने मामा से मिलने आया था। मामा से मिलकर वह अपने घर लौट रहा था। मामा के घर से करीब डेढ़ किमी दूर रोहनवाड़ी में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर घायल हो गया।