राजसमंद नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। यह अभियान राजनगर से लेकर विवेकानंद चौराहे तक चलाया गया, जहां दुकानदारों और व्यापारियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध फ्लेक्स और होर्डिंग्स लगाए गए थे।