हुज़ूर: ऐशबाग में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला; आरोपी ने पीड़िता की मां को भेजे पर्सनल फोटो, प्रकरण दर्ज
Huzur, Bhopal | May 3, 2025 भोपाल के ऐशबाग की रहने वाली 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा के दोस्त ने डरा धमकाकर उसके पर्सनल फोटो ले लिए थे।बाद में जब छात्रा ने उससे बात बंद कर दी तो उसने ये फोटो उसकी मां को भेज दिए। दो दिन पहले उसने छात्रा से मारपीट भी की।