हुज़ूर: भोपाल में नकली नोट चलाने वाले डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया गया
Huzur, Bhopal | May 3, 2025 भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो डिलीवरी बॉय के भेष में नकली नोट बाजार में चला रहा था। आरोपी स्विगी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने घर में ही कंप्यूटर और प्रिंटर की मदद से 50 और ₹100 के नकली नोट प्रिंट करता था|