धनौरा: गजरौला के मां ललिता देवी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आई महिलाओं के गले से चेन और कान से कुंडल चोरी
मंगलवार को मां ललिता देवी मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने आई कई महिलाओं के गले से चेन व कान से कुंडल चोरी हो गए, आसपास में काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका, हालांकि एक घटना मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी महिला ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है।