धनौरा: गजरौला के मां ललिता देवी मंदिर पर लाखों श्रद्धालुओं ने चढ़ाया प्रसाद, कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी, पुलिस रही तैनात
चैत्र माह के चौथे मंगलवार को ललिता देवी मंदिर में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मनौती मांगने और बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए सुबह से शुरू हुई श्रद्धालुओं की लाइन दोपहर तक लगी रही। ललिता देवी मंदिर पर मंगलवार को दूर-दूर तक के श्रद्धालु उमड़े। इनमें किसी को मनौती मांगनी थी तो किसी को अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराना था।