धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास बाइक चालकों के बीच जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे कि सोमवार रात लगभग 11:00 के आसपास में भानपुर फाटक के पास बाइक सवार कुछ युवकों में जमकर मारपीट होने लगी, वहां से गुजर रहे कार चालक ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और मंगलवार को लगभग 2:00 बजे उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।