कासगंज: वर्षा से पहले नगर पालिका ने जलभराव रोकने के लिए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को सफाई कर्मियों के साथ की बैठक
कासगंज नगर पालिका परिषद में आगामी वर्षा ऋतु को लेकर अध्यक्षा श्रीमती मीना महेश्वरी एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भौरे की उपस्थिति में सफाई नायकों और अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नालों की समयबद्ध सफाई, जलभराव रोकने और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।