फरीदपुर: ग्राम कल्याणपुर में चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को दिया अंजाम
भुता थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने लाखों रुपए के जेवर व हजारों रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दि है।