जमुई: जमुई के शिवमपुरी में तीन कारों में लगी आग
Jamui, Jamui | Apr 3, 2026 जमुई शहर के शिवमपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर 2 बजे के करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के बाहर खड़ी तीन कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीनों वाहनों से तेज लपटें उठने लगीं। इस घटना में कुल 35 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।