टीकमगढ़: सीएमएचओ ने अस्पताल चौराहा, मंगल भवन सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर पल्स पोलियो अभियान का लिया जायजा
मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के 16 जिलों में 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में सीएमएचओ डॉक्टर शोभाराम रोशन के द्वारा पोलियो बूथ अस्पताल चौराहा मंगल भवन आंगनबाड़ी केंद्र हरिजान बस्ती सहित अन्य क्षेत्र में भ्रमण कर अभियान का जायजा लिया गया। बूथ कवरेज बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए।