आयुष मंत्रालय के चरक सभाकक्ष में “हिंदी अनुवाद में अनुवाद टूल भाषिणी की उपयोगिता” विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में BHASHINI प्रभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के CEO श्री अमिताभ नाग ने भाषिणी टूल की विभिन्न विशेषताओं तथा हिंदी सहित भारतीय भाषाओं में दस्तावेजों के अनुवाद की उपयोगिता पर जानकारी साझा की। कार्यशाला का उद्देश्य मंत्रालय के कार्मिकों को सरल हिंदी में सरकारी कामकाज के लिए प्रोत्साहित करना था।
कार्यशाला में आयुष मंत्रालय तथा दिल्ली स्थित इसके अधीनस्थ कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और परिषदों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
#HindiWorkshop #Rajbhasha #BHASHINI #DigitalIndia #MinistryOfAyush #OfficialLanguage #AyushMinistry
@mppratapraojadhao
12.4k views | Delhi, India | Aug 25, 2026