डैम में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौ**त, गांव में पसरा मातम
नौहट्टा थाना क्षेत्र के बेरकी गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर शुभम कुमार की सरकारी डैम में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।
बताया जाता है कि बिपिन मेहता का पुत्र शुभम अन्य बच्चों के साथ खेलने के बाद शाम करीब पांच बजे डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शुभम दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने जलाशयों में बच्चों के नहाने पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।
#नौहट्टा #रोहतास #बेरकी #शुभमकुमार #डैम #डूबनेसेमौत #दुखदघटना #रोहताससमाचार #अपनारोहतास #बिहारसमाचार
Nauhatta, Rohtas | Sep 10, 2026