थाना हजीरा पुलिस का दिखा मानवीय चेहरा, घायल युवक की मदद कर पहुंचाया अस्पताल,
देर रात थाना हजीरा पुलिस को एक युवक घायल अवस्था में मिला। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए युवक की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उसकी मदद की।
पुलिसकर्मियों ने घायल युवक की पहचान एवं परिजनों की जानकारी जुटाकर तत्काल उसके परिवार को सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को सुरक्षित रूप से हजीरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया।
पुलिस की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए पुलिस का यह मानवीय चेहरा भी सामने आया।
Madhya Pradesh Police SP Gwalior
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 29, 2026