बिसौली: बिसौली नगर में समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा रहे मौजूद
बिसौली नगर में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर सोमवार को 2:00 बजे कर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।