भवानीपुर: भवानीपुर बाजार में समस्याओं से रूबरू हुए विधायक, जल्द समाधान का दिया भरोसा
भवानीपुर :- रुपौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने बुधवार की संध्या भवानीपुर बाजार पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार सहित बड़ी संख्या में बाजारवासियों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।