#प्रयागराज निरंजन पुल के पास तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल!
#गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार
26 नवंबर 2026 दिन बृहस्पतिवार खबर अपडेट!
#प्रयागराज के निरंजन पुल के पास सूरजकुंड चौकी से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार कार ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े रहे।
#घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक घायल बुजुर्ग को सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मियों को सूचना मिलते ही यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी।
#यातायात पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा की मदद से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भेजा।
#हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यातायात पुलिस ने सूचना देकर टक्कर मार के भाग रही कार को अगले चौराहे पर ही रोक लिया।
#यातायात पुलिस की मदद से एक बुजुर्ग की जान बचाई गई।
Dy Chief Minister GoUP DB Bharati Samachar Police Commissionerate Raipur Sonu Mishra Shivshankar Sahu Mohd Naim Anuj Sharma
Allahabad, Allahabad | Nov 26, 2026