कैराना: गोवध व गैंगस्टर एक्ट के अलग-अलग मुकदमों में कैराना स्थित कोर्ट ने चार दोषियों को सुनाई सजा, एसपी ने दी जानकारी
Kairana, Shamli | Aug 31, 2024 एसपी रामसेवक गौतम ने बताया है कि गोवध अधिनियम के दो और गैंगस्टर एक्ट का एक मुकदमा कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था। शनिवार को कोर्ट ने तीनों मामलों में फैसला सुनाया है और चार दोषियों को सजा सुनाई है। उन पर कोर्ट द्वारा अर्थदंड भी लगाया गया है।