हथुआ: मीरगंज रेलवे ढाला की सड़कों पर लगा भीषण जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मीरगंज शहर से होकर गुजरने वाली एन एच 531 पर बुधवार की सुबह से ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. एक के बाद एक गाड़ियों के आने कारण रेलवे फाटक बार-बार बंद होता रहा. जिससे स्कूली बच्चों के साथ-साथ अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले राहगीर भी परेशान रहे. इस दौरान कई बार पहले निकलने के फेरे में राहगीर तथा स्कूल बसों की चालकों के बीच नोंक-झोंक की स्थित उत्पन्न हो गई।