मध्यप्रदेश के बड़वाह मे स्वच्छ रहें हमारे जलाशय अभियान के तहत चल रहे प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को दोपहर दो बजे से नगर के नागेश्वर मंदिर के कुंड प्रमुख जलाशयों एवं कालका माता मंदिर के आसपास क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।