छतरपुर: हरपालपुर पुलिस ने 6 महीने बाद 20 लाख की चोरी का खुलासा, ईरानी गैंग का सदस्य गिरफ्तार; ₹11.63 लाख बरामद
छतरपुर के हरपालपुर थाना क्षेत्र में दिसंबर 2025 में हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी का एसपी ने गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे 6 महीने बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ईरानी गैंग के सदस्य मुख्तार अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.63 लाख रुपये बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस सफलता पर पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।